
गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन ने 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिंह लाइफ केयर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने अपना 50वां डोनेशन कर रक्तदान का अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले शीर्ष शीर्ष दीप ने 25 बार ब्लड और 24 बार एस.डी.पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेट किया था। शीर्ष दीप दूसरे 50 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता है। इससे पहले समाजसेवी ब्रजभूषण दूबे ने 51 बार रक्तदान किया है! साहित्यकार व रचनाकार माधव कृष्ण, उमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, विशाल चौरसिया व मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे। उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक संजीव गुप्ता भी उपस्थित रहे। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में कार्यरत वेट लिफ्टिंग कोच प्रदीप कुमार राय, संस्था के सदस्यों में प्रिंस कुमार और सौरभ यादव ने भी रक्तदान किया। शीर्ष दीप ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखने से लेकर आज तक जिन मार्गदर्शकों का साथ मिला। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल, सचिव उरूज फात्मा, अजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।




