
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गाँव में बाढ के पानी से राहत मिलने के बाद प्रभावित लोगों में राशन किट का वितरण शुरु कर दिया गया है। रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बाढ से प्रभावित रेवतीपुर गाँव के लोगों में राशन कीट का वितरण अचानक तहसील प्रशासन ने रोक दिया ।इसके चलते सैकड़ो की संख्या में मौजूद आक्रोशित लोगों ने हंगामा खड़ा कर तहसील एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पहुंच कर लोगों को शांत कराया। तहसील प्रशासन के इस रवैये से बाढ से प्रभावित लोग बिना राशन कीट लिए चले गये। मालूम हो कि इसके पूर्व राशन कीट का वितरण प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रमुख मुकेश राय ने शुरू किया,बाढ से प्रभावित अभी 300 सौ लोगों में ही कीट का वितरण हुआ ही था कि अचानक तहसीलदार सुनील सिंह ने वितरण रोकवा दिया।जिससे कि उनके इस रवैये के चलते प्रभावित ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरु कर दिया। मोदी-योगी के चित्र वाले राशन किट में कुल 28 विभिन्न तरह की सामाग्री जिसमें आटा,चावल,लाई,दाल,सरसों तेल,चीनी,आलू, रिफाई,हल्दी,सेनेटरी पैड,त्रिपाल,चना, साबुन,बिस्कुट, डिटाल लिक्विड आदि अन्य सामान रहे

।मालूम हो कि इसके पूर्व अभी तक ब्लाक के नौ गांवों के 6440 प्रवाहित लोगों में राहत कीट का वितरण किया जा चुका है।इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार,कानगो राकेश राय,लेखपाल मनीष कुमार, संजय उपाध्याय,अजीत कुमार,उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह,बसंत,संपूर्णानंद,मोहन,सीता,नरेश,सुमन,मंगल,सुमेर आदि मौजूद रहे। इस मामले में

तहसीलदार सुनील सिंह ने बताया कि बढते भीड़ को देखते हुए प्रभावित लोगों में राशन कीट का वितरण रोका गया है,अब बाद में इसका वितरण किया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रमुख मुकेश राय ने बताया कि प्रभावित लोगों में शान्तिपूर्ण तरीके से राशन कीट का वितरण हो रहा था,इसी दौरान तहसीलदार बिना बताए किसी कारण के ही वितरण रोक दिया।जिससे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।




