Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जितना उर्जा बेटों को पढाने में लगाते है उतनी उर्जा बेटियों को पढानें में भी लगायेः ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आडिटोरियम परिसर में झण्डा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान , भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो व विकास कार्यो की चित्र पदर्शनी के अलावा स्टाल के माध्यम से अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों एवं विकास कार्यो की लगायी गयी पदर्शनी की सराहना भी की। इसके बाद उन्होने आडिटोरियम सभागार  में स्वतंत्रता की 78वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं लूर्दस कॉन्वेट बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक वं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री जी उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों के परिजनों ,खिलाड़ियो को माल्यार्पण कर अंगवत्रम, स्मृति चिन्ह व देकर सम्मानित किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम उस देश के नागरिक है जहां महारानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओ ने जन्म लिया तथा नमन है वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे अनेक वीर सपूतो को जिन्होने अपने प्राणो को न्योछावर कर देश की सुरक्षा की। उन्होने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हम नमन करते है उन वीर शहीदो को जिन्होने अपने प्राणो की आहूति देकर इस देश को आजादी दिलाई और इसी आजादी की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होने उपस्थित सभी अभिभावको से कहा कि यदि बेटा पढता है तो केवल एक परिवार सुधरता है लेकिन यदि बेटी पढती है तो दो परिवार सुधरता है। इसलिए आप जितना उर्जा बेटो को पढाने में लगाते है उतनी उर्जा बेटियो को पढाने मे भी लगाये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि जब देश 2047 को अपने आजादी का 100वां वर्ष मना रहा होगा उस दिन  देश पूरी दुनिया में एक विकसित देश की श्रेणी गिना जाये। इसी तरह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ भी का भी सपना है कि उत्तर प्रदेश देश में विकसित प्रदेश व आत्म निर्भर प्रदेश की श्रेणी में गिना जाये। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है।

आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करें। तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती।कार्यक्रम में उपस्थित विधायक जखनियां बेदीराम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिह एवं नगर पालिका अंध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी मे अपने प्राणो को न्यौछावकर कर अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतो के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि हमे स्वतंत्रता यूं ही नही मिली। इसके लिए हमारे देश के वीर सपूतो ने अपने जाने गवांकर इस देश को आजाद कराया है। देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद मे यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणो में यह चलाया गया। जिसमे प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक चला था जिसमें 09 लाख 60 हजार तिरंगा झण्डो को बनाकर जनपद में फहराने का लक्ष्य प्राप्त था। जिसमे से दो लाख झण्डे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाया गया था। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।इस अवसर पर एम एलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा,  जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पर्यटन अधिकारी आर के मार्या, के अलावा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित थे।

Popular Articles