
गाजीपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर प्लेस आफ सेफ्टी के प्रांगण में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वाजारोहण किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट हार्दिक सिंह ने किया । ध्वजारोहण के पश्चात किशोरों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विजेता किशोरों को पुरस्कार जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिला जज मोटर वाहन दुर्घटना अभिकरण संजय हरि शुक्ल, जिला जज फैमिली कोर्ट रुपेश रंजन,अपर एवं सत्र न्यायाधीश विधिक सेवा विजय कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूतन द्विवेदी द्वारा वितरित किया गया। समारोह में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नीरज कुमार मानू, प्रभारी अधिक्षक राम अचल मौर्य, पीटीआई रियाजुउद्दीन,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, अनिल शर्मा, संजय यादव एवं संस्था के सभी कर्मचारी,बाल संरक्षण इकाई,बाल कल्याण समिति के सदस्य देवाशीष,शिक्षकगण, स्वास्थ्य सेवा के सभी कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन योगेश्वर यादव एवं रियाजुउद्दीन ने किया। सभी आगंतुको का अभिनन्दन प्रभारी अधीक्षक राम अचल मौर्य ने किया।




