Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अफीम फैक्ट्री में स्वतंत्रता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर  शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने आजादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक “विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, गणमान्य अतिथियों, बुद्धिजीवियों एवं प्रतिष्ठान कर्मियों ने भाग लिया। विचार संगोष्ठी में “शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना का गाजीपुर के विकास में प्रभाव और योगदान तथा भविष्य के विकास की संभावनाएं” विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई। वक्ताओं ने संस्थान की ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक योगदान और स्थानीय स्तर पर रोजगार और सामाजिक विकास में निभाई जा रही भूमिका पर प्रकाश डाला। महाप्रबंधक दौलत कुमार, आईआरएस. ने कारखाने को न केवल एक औद्योगिक इकाई, बल्कि गाजीपुर की प्रगति में एक मजबूत आधारस्तंभ बताया।संगोष्ठी के आयोजन में पंकज श्रीवास्तव, कार्य अभियंता तथा वरिष्ठ अनुवादक अधिकारी चंदन हरिजन, के साथ वरिष्ठ नागरिक और पूर्व प्राचार्य मांधाता राय, इंजीनियर वशिष्ठ यादव, प्रो० के एन श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता अजय पाठक, जयसूर्या भट्ट, नीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, संजय यादव, विनय कुमार सिंह, डॉ डीपी सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, अमरनाथ तिवारी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव आदि गणमान्य प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन उद्बोधन अफीम फैक्ट्री जीएम दौलत कुमार और संचालन पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Popular Articles