Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एएचएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शादियाबाद गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय और भवनो पर तिरंगा फहराया गया। मदरसा जामिया अरबिया मालिकुल ओलूम, मदरसा बदरुल उलूम, एसएस इंटर कॉलेज , कुसुम कला आदर्श इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, और  एएचएम, पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत   एएचएम, पब्लिक स्कूल के संस्थापक रियाज अहमद ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। इसके बाद स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात रेयाज़ अहमद गुड्डू ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों, उनकी शहादत एवं स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा शहीदों की याद में आपरेश सिंदूर की थीम पर   देश भक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें  राफेल, और चंद्रयान 3 की झांकी को अपने यात्रा में शामिल किया और भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, डॉ बी आर अंबेडकर, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, आदि बनकर नन्हें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरुप पर आधारित विभिन्न परिधानों से सुसज्जित झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।

तिरंगा यात्रा कस्बा दयालपुर होते हुए कस्बा कोयोरी, मसूदपुर, और थाना चौराहा होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रास्ते में कई जगह समाजसेवियों ने बच्चों को बिस्कुट और पानी वितरित किया। इस मौके पर  मनिहारी  प्रधान संघ अध्यक्ष अंशु सिंह, बंटी कुमार, थानाध्यक्ष श्याम जी यादव,,कोमल यादव, डॉ आर के मौर्य,आफताब अंसारी अपोलो, हवलदार अखिलेश कुमार, ताहिर हुसैन,सनी जायसवाल संगम मोदनवाल सुनील यादव, विजय कश्यप मुनीर अहमद जाफरी आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles