Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नहर में मिला चिकित्सक का शव

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर पुलिया के पास नहर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक जमानियां के बहादुरपुर नहर पुलिया से महज कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान असैचंदपुर गांव निवासी डॉ. अनुपम पल्लव (35) के रूप में किया। अनुपम पल्लव न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल पर आयुष चिकित्सक के पद पर तैनात थे। घटनास्थल के पास ही चिकित्सक की स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी थी। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। अनुपम की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गये।मृतक की माँ उर्मिला देवी व पत्नी ज्योति, अनुपम के शव को देख कर चीखने चिल्लाने लगी। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

Popular Articles