Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रौजा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता व समर्पण की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान छात्राओं द्वारा हुआ। तत्पश्चात सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। संचालन व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में एल वन कोचिंग के मैनेजर मुरारी व यशवंत सिंह, कंप्यूटर कोचिंग के डायरेक्टर प्रदीप कुमार, पूर्वांचल लाइब्रेरी के संचालक गौरव राय, तथा समद इंटरप्राइजेज के मैनेजर अजहर खां व नसीरूद्दीन, कमरू जमा अंसारी नगर अध्यक्ष सुप्रोतीम बागची,आकाशदीप, फैजान, युवा जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी, सोनू गुप्ता, राजा हुसैन, अभिलाष वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles