
गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज में कॉलेज की प्रबंधक व सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की संरक्षिका सावित्री सिंह ने ध्वजारोहण किया। ।इस मौके पर छात्रों ने रंगोली बनाकर के पूरे परिसर की खूबसूरती को बढ़ाया और छात्रों ने तिरंगे को सलामी दी। सावित्री सिंह ने कहा कि जीवन में समय का बड़ा ही मूल्य है। एक बार समय चला जाता है वह दोबारा लौट के नहीं आता और यह समय प्रकृति ने सबके लिए समान बनाया है चाहे वह राजा हो या एक आम नागरिक। सबके लिए समय की उपयोगिता एक समान है और इसी समय में ही वह अपने जीवन को संवारने संजोन और देश के लिए कुछ करने का समय निकालता है। उन्होंने कहा कि बेटा आप लोग भी हमारे बच्चे हो और देश के भविष्य हो। हम यह चाहेंगे कि आप भी अपने समय के मूल्य को पहचान करके अपने जीवन को निखारिए और आगे बढ़ें।

तिरंगे के सामने संयुक्त रूप से यह शपथ लेकर सभी छात्रों ने अपने प्रबंधक को अस्वस्थ किया कि अपने आने वाले कल के जीवन में हम समय के मूल्य को सबसे सर्वोपरि रखेंगे। संस्था के निर्देशक अमित कुमार रघुवंशी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोहित सिंह, उपप्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।




