Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लूदर्स कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। लूदर्स कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस अर्थात् 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी मेडिकल कोर के सूबेदार,राजेश कुमार सिंह ने झंण्डारोहण कर छात्राओं के परेड की सलामी ली। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सिया ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार चटर्जी के माँ की स्मृति में विद्यालय की हाईस्कूल टापर्स 15 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृत, अंग्रेजी एवं हिन्दी में अपने विचार व्यक्त किया। हास्टल की छात्राओं तथा लाल, पीला, हरा एवं नीला दल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से रंगारंग मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सिंह ने छात्राओं के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रति अपने लगाव ,शिक्षा के महत्व एवं उनके उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।  अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सिया ने स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित कर मुख्य अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएँ, छात्राएँ एवं कर्मचारीगण एवं छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

वहीं पीरनगर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय पर वरिष्ठ एसडीई आतिश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।उन्होने कहा कि स्वतंत्रता से प्राप्त अधिकारों को संरक्षित रखने के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर बीएसएनएल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles