
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाना था।तिरंगा यात्रा कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रो. सानंद सिंह के नेतृत्व में हुई। भारतीय एकता के इस महा समागम में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सत्यदेव डिग्री कॉलेज , सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी, सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज समेत सभी सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ विद्यालय परिसर से कठवामोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सभी विद्यार्थी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह देश के हर नागरिक को यह याद दिलाने का अवसर है कि तिरंगा हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक है।

यह एक ऐसा प्रयास है जो हमें एक सूत्र में बांधता है और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और गौरव का प्रतीक है। डॉक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक प्रेरणादायक पहल है जो तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति निष्ठा को और गहरा करेगा। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने बताया की विद्यालय देशभक्ति का नर्सरी होता है । देश सेवा तथा राष्ट्र प्रेम की भावना विद्यालय और विश्वविद्यालय में ही विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क में रोपित की जाती है। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” तथा हर हिंदुस्तानी का सपना हो, अखंड भारत अपना हो के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा में प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, वेंकटेश तिवारी नोनहरा एसएचओ. अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी काठवा मोड़ साथ में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी ,सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रोहित सिंह, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार यादव, राजकुमार त्यागी, प्रभाकर, सुमित सिंह, दिनेश कुमार यादव, रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार यादव ,आवेश कुमार, अमित कुमार सिंह, श्रेया सिंह, अवनीश राय, गोविंद, रामजी गिरी, संतोष, शकील समेत सभी कर्मचारी गण, स्थानीय प्रशासन एवं विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए।




