Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रत्येक फीडर पर फीडर मैनेजर की होगी नियुक्ति

गाजीपुर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया।  एक्सईएन गोपाल सिंह के नेतृत्व में गोरा बाजार में चार टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू  कर दी ।जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 45 की बिजली चेकिंग में करीब तीन उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये। जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अतिरिक्त करीब 25 घरों का बिल बकाया होने पर लाइन काटी गयी। 4.72 लाख का बिजली बिल बकाया था । चेकिंग के दौरान करीब  1.19 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी। एक्सईएन गोपाल सिंह ने बताया कि पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की चार टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करें ।प्रबन्ध निदेशक के निर्देश पर प्रत्येक फीडर पर अधीक्षण अभियंता से लेकर, अधिशाषी अभियंता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता, तकनीशियन सहित कुशल निविदा कर्मियों को फीडर मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिससे फीडर पर शतप्रतिशत बिलिंग, राजस्व वसूली एवं गुणवत्ता पूर्वक विद्युत आपूर्ति कराने में मदद मिलेगी एवं फीडर स्तर पर सुधार न होने पर उच्च स्तर से जवाबदेही तय की जाएगी। उपभोक्ताओं समय पर बिल प्रदान करने हेतु अब मीटर रीडर्स के साथ एक विभागीय कर्मी लगाया गया है। जिससे मीटर रीडर्स गलत बिल न बना सके। मीटर रीडर्स एवं विभागीय कर्मी की मॉनिटरिंग डिस्कॉम मुख्यालय कंट्रोल रूम से भी की जाएगी। उपभोक्ताओं को ऑटोमैटिक रीडिंग के माध्यम से बिल प्राप्त होगा एवं गलत रीडिंग पर अंकुश लगेगा उपभोक्ता UPPCL Consumer App के माध्यम से अपना खपत,बिजली बिल देख एवं जमा करा सकते हैं ।

Popular Articles