Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते विद्यासागर

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, विभाजन विभीषिका से सम्बंधित विषयों पर प्रदर्शनी तथा संगोष्ठी आयोजित की गई।जिला पंचायत हाल में संगोष्ठी मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि जब 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली तो यह अपार प्रसन्नता का अवसर था लेकिन उसी समय विभाजन ने करोड़ों लोगों को अस्त व्यस्त कर दिया,इस विभाजन में विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन किया। जिसमें लगभग डेढ करोड लोगों को घर, सम्पत्ति संबंधो को छोड़ कर भागना और धर्मांतरण का घाव झेलना पड़ा।उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चों सहित 15 से 20 लाख लोगों के साथ अमानवीय कृत्य और नर संहार का इतिहास साक्षी बन गया ।

उन्होंने कहा कि भला हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिन्होंने विभाजन की पीड़ा और संघर्षों की यादो को जीवन्त रखने,आने वाली पिढीयो को बताने के लिए 14 अगस्त 2021 से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत किया।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन विभीषिका के भुक्त भोगी  अपने दादा से सुने संस्मरण को बताया और कहा कि इस विभाजन ने मानवता को तार तार कर दिया।बहन बेटियों की अस्मतो सहित धन दौलत को लूटा गया।जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने कहा कि भारत पाकिस्तान बंटवारे का सबसे ज्यादा दंश दलितों, महिलाओं , बच्चों को झेलना पड़ा इसके लिए तत्कालीन कांग्रेस नेता व कांग्रेसी सरकार की एक धर्मपरस्त तुष्टिकरण की राजनीति दोषी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अतिथि का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत परिसर स्थित रामसूरत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर अतिथि विद्यासागर राय व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने माल्यार्पण किया तथा जिला पंचायत हाल के गलियारे में पार्टी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का फीता काटकर विद्यासागर राय ने शुभारंभ कर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के आमघाट महात्मा गांधी पार्क से कचहरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद सरजू पांडेय पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।इस अवसर पर मुख्य पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय,विजय शंकर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, , पारसनाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा,राम राज बनवासी, बृजनंदन सिंह, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,अवधेश राय, अजिताभ राय, बालकृष्ण त्रिवेदी,मनोज सिंह, अमरेश गुप्ता,राजन प्रजापति, राकेश यादव, सुरेश बिंद, सचिन कन्नोजिया, संतोष चौहान,सुभाष चौहान,सुमित तिवारी,कार्यक्रम के सह संयोजक विष्णु प्रताप सिंह व विश्व प्रकाश अकेला आदि शामिल रहे।

Popular Articles