
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य से मिला। जिसमें परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष व डीपीआरओ कार्यरत वरिष्ठ लिपिक शमशेर बहादुर सिंह ने परिषद को संबोधित पत्र द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी पर 13 बिंदूओ को लेकर 8 अगस्त को अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी मानसिक रूप से परेशान करते है व अपशब्दों का प्रयोग भी करते है और झूठी कार्रवाई करने की धमकी भी देते रहते है। जिनके व्यवहार से संगठन के पदाधिकारी मर्माहत है, संगठन की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष द्वारा बिंदुवार प्रकाश डाला व शासन द्वारा निर्देश के क्रम में संघ व परिसंघों के पदाधिकारी के साथ मासिक बैठक होना सुनिश्चित किया गया है। जिसके क्रम में व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पत्र के अनुपालन में निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिला अधिकारी को संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए नामित किया गया था, दोनों अधिकारी का स्थानांतरण के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक न होने के कारण बहुत विभागों में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मांग किया कि एक सप्ताह के अंदर नामित अधिकारी के साथ बैठक हेतु समय सुनिश्चित करने का पत्रक सौपा गया ।प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,आलोक कुमार राय मांधाता सिंह गोपाल यादव अभय सिंह उपस्थित रहे ।




