Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

spot_img

प्रदेश अध्यक्ष ने दुकानदारों को मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाया

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत चल रहे विशेष सदस्यता अभियान में विधानसभा जंगीपुर में बूथ संख्या 18, ग्राम बिजौरा, बूथ संख्या 95 ग्राम – अरखपुर ,सदर विधानसभा के बूथ संख्या 143 ग्राम -बबेड़ी,बुथ संख्या 199 विवेकानंद कॉलोनी बंशी बाजार, मोहम्मदाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 14, ग्राम चकताहा तथा जहुराबाद विधानसभा में बूथ संख्या 79 मुहल्ला- बहादुरगंज में घर-घर पहुंचकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराते हुए हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्यता नवीनीकरण के बाद देश के चार चुनावी राज्यों जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा को छोड़ कर शेष सभी राज्यों में संगठन सदस्यता का काम तेजी से चल रहा है।जिसके पहले चरण में बुथ स्तरीय सदस्यता का कार्य किया जा रहा है, जो 25 सितंबर तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद पहली अक्टूबर से सामूहिक सदस्यता का अगला चरण प्रारंभ होगा। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाकर संगठन कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश भर से संगठन ने 11 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश से तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी समाज के सभी लोगों को लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर व्यंग्य बोलते हुए कहा कि कुछ राजनैतिक दल के लोग परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी में समानता के साथ सबको आगे बढ़ने का समान अवसर प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधि सम्मत, कठोर कार्यवाही हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग देश के हर क्षेत्र में सदस्य बन रहे हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक 60 लाख तथा देश में  अब तक दो करोड़  लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता को गति देने तथा आप सबसे संवाद करने के लिए आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं संबंधित मंडल के अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यक्रम संयोजको को पार्टी का गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बंशी बाजार के बुथ अध्यक्ष के युवा सुपुत्र के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिले। वंशी बाजार में वाराणसी -गाजीपुर मार्ग के दोनों पटरियों के दुकानदारों को प्रदेश अध्यक्ष ने मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाया। इस मौके पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारस नाथ राय,अभिनव सिन्हा,शोभनाथ यादव,डा. सानंद सिंह, किरन सिंह, सरोज कुशवाहा, सरिता अग्रवाल,राजन सिंह,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सीता सिंह, विनोद खरवार, अखिलेश राय,अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद,संकठा प्रसाद मिश्र,मनोज सिंह, धनेश्वर बिंद,राजदेव यादव, शैलेश राम,अनुप खरवार, अभय प्रताप सिंह, राजेश चौहान, मन्नू राजभर,गोपाल राय, सुधाकर राय,शशि प्रकाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Popular Articles