
जमानियां (गाजीपुर)। विकास खंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक कर्मियों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार आस्थाना और ज्वाइंट वीडियो राकेश कुमार दीपक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में सचिव, ग्राम्य विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी शामिल हुए। बाईक रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रमुख मार्गों, हाईवे और गली-मोहल्लों से होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई। खंड विकास अधिकारी अस्थाना ने कहा कि 15 अगस्त के दिन पूरे ब्लॉक मुख्यालय सहित हर ग्राम पंचायत और घर-घर तिरंगा फहराया जाना है। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर गांव में तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया गया है।इस अवसर पर राधेश्याम यादव,आशुतोष गिरी,रामनयन यादव,अजय यादव,अरुण कुमार,लव सिंह, वजहाततुलाह अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




