
गाजीपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतिम दिवस के अवसर पर आडिटोरियम हाल में आयोजित तिरंगा म्यूजिकल कासर्ट व तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने आडिटोरियम परिसर में तिरंगा प्रर्दशनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। तिरंगा प्रर्दशनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित स्टॉल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन, एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित स्टॉल सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने कार्यालयों, घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा का यह अभियान पूरे देश में 02 अगस्त से 15 अगस्त, की अवधि में तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में तीसरे चरण 13 से 15 अगस्त तक हम सभी को अपने-अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, घरों एवं प्रतिष्ठानों, होटलों पर अपने देश के सम्मान में देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा फहराना है। तिरंगा महोत्सव आयोजन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।




