
रेवतीपुर (गाजीपुर)। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने फीताकाटकर एवं हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया।दस किमी लंम्बी यह हर घर तिरंगा बाइक रैली नवली इंटर कालेज के मैदान से प्रारंभ होकर ताडीघाट- बारा हाईवे से होते हुए डेढगावां समाप्त हुआ,जहाँ शहीद कर्नल एम एन राय के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों आदि लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।भाजपा की इस तिरंगा बाइक रैली में सैकड़ो बाइकों पर करीब हजारों लोगों ने भाग लिया,इस दौरान डीजे के धुन पर बज रहा ये आन तिरंगा है,यह शान तिरंगा है…देशभक्ति गीत पर गगनभेदी नारों ने इलाके को देशभक्ति में सराबोर कर दिया।विशाल तिरंगा बाइक रैली में उमडे जनसैलाब के चलते ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर करीब दस किमी तक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि यह स्वतंत्रता अपने शहीद रणबांकुरो के बलिदान की निशानी है। इसे कायम रखना और निर्वहन करना जिम्मेवारी है।यह तिरंगा देश की आन बान शान है,कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व भर में मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होने कहा कि वैश्विक तौर पर भारत की स्थिति आज ऐसी है कि भारत को दुनिया की कोई ताकत झुका नहीं सकती। ओमप्रकाश रायने कहा कि 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा जरूर फहराएं,जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत अब हर मोर्चे पर मजबूत दावेदार बनकर ऊभरा है।जो विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।इस अवसर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, बालकृष्ण दिवेदी,लल्लन सिंह,लाल बहादुर सिंह ,झल्लन राय,विजय शंकर पाल,बबुआ राय,हरीपाल राय आदि हजारों लोग मौजूद रहे।




