Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बैंकिंग, आईटी व प्रौद्योगिकी में रोजगार पर चर्चा

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में इमर्टिकस लर्निंग कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बैंकिंग, आईटी और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। इमर्टिकस लर्निंग के सीनियर मैनेजर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्नातक-परास्नातक छात्रों को उनके कौशल को निखारकर रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र बैंकिंग, आईटी और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में 3.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाली नौकरियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इमर्टिकस लर्निंग योग्य छात्रों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करता है ताकि वे अपने करियर में नई ऊँचाइयों को छू सकें। डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि इमर्टिकस लर्निंग का ट्रेनिंग कार्यक्रम 17 अगस्त से आरम्भ होगा। जिसमें टेस्ट एवं साक्षात्कार द्वारा चयनित प्रशिक्षु हिस्सा लेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने कहा कि यह सेमिनार हमारे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह न केवल उन्हें रोजगार के अवसरों से अवगत कराता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। सेमिनार में एमकॉम, एमए, बीकॉम और बीए के छात्र-छात्राओं ने  हिस्सा लिया।कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. श्यामनारायण राय, डॉ. डी पी राय, डॉ. वीके ओझा,डॉ. रामधारी राम, डॉ. कृष्णा नंद चतुर्वेदी, डॉ. विलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles