
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर रक्षाबन्धन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर दुकानों से 11 नमूना लिया। जिसमें अग्रवाल स्वीट्स महुआबाग से काजू स्ट्रावेरी का एक नमूना, बूदी लड्डू का एक नमूना, बेसन का एक नमूना, पनीर का एक नमूना, परवल की मिठाई का एक नमूना, काजू राज कमल का एक नमूना, लौकी बर्फी का एक नमूना लिया।टीम ने श्री स्वीट्स आरकेबीके में रसगुल्ला का एक नमूना, कलाकन्द का एक नमूना लिया गया। गोराबाजार स्थित अमरनाथ यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना। प्रकाशनग,से विपिन बिहारी कष्यप के प्रतिष्ठान ममता स्वीट हाउस से डोडा बर्फी का एक नमूना लिया गया। लिये गये सभी नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे जा रहें है। जंच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जायेगी। इस अभियान में आरसी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि शामिल रहे।




