Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ओटीपी या बैंक संबंधी कोई भी जानकारी साझा न करेःसीओ

जमानियां (गाजीपुर) । सेंट मैरिज स्कूल में गुरुवार को साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।  क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया की किस प्रकार साइबर अपराधी आम लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के माध्यम से निशाना बनाते हैं। अपील किया कि किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंक संबंधी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही निकटतम थाना या साइबर सेल से भी तत्काल संपर्क करें। मोबाइल फोन और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के इस दौर में साइबर सुरक्षा बेहद आवश्यक हो गई है। उन्होंने छात्राओं को एनसीआरबी पोर्टल, साइबर क्राइम से जुड़ी वेबसाइट्स व हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता से अवगत कराया।इस डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा है। यदि हम सतर्क रहेंगे तो साइबर अपराधों से स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।

Popular Articles