
जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा के पदाधिकारियों व प्रशासन ने बाढ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगो में राहत सामाग्री तथा लंच पैकेट का वितरण किया। बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। हर सम्भव मदद की जायेगी। करंडा ब्लाक के बाढ़ शरणालय दीनापुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, तहसीलदार सदर द्वारा 2500 लंच पैकेट, 450 राहत किट एवं करण्डा क्षेत्र के पशु पालको में भूसा आदि तथा बच्चो के लिए दूध विस्किट का वितरण किया। जमानिया के सब्बलपुर कलां में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला महामंत्री भाजपा विष्णु प्रताप सिंह ने 580 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा को वितरण किया। ज़िला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम हर आपदा की घड़ी में आमजन के साथ खड़े हैं। यह राहत वितरण उसी कड़ी का हिस्सा है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर ज़रूरतमंदों की पहचान कर रहे हैं और हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।” तहसील सैदपुर के बाढ प्रभावित ग्राम गौरी, गौरहट ग्राम में तहसील प्रशासन एवं अन्य लोगो की उपस्थिति में 275 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण। तहसील मोहम्मदाबाद के शेरपुर ग्राम सभा में तहसील प्रशासन एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय ने बाढ से प्रभावित लोगो में 250 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण किया गया। तहसील सेवराई के वीरऊपुर गांव में तहसील प्रशासन एवं अन्य लोगो की उपस्थिति में 490 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण किया गया।




