Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा सरकार केवल गरीबों को सपने दिखाती है

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक समता भवन पर हुई। बैठक में गंगा में आयी बाढ़ से उत्पन्न समस्या, किसानों को खाद की अनुपलब्धता, अनियमित बिजली, प्रदेश सहित जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा शहर की जर्जर सड़कें और व्याप्त गंदगी पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद इस देश और प्रदेश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। जब से मोदी और योगी की सरकार हुकूमत कर रही है वादा खिलाफी के सिवाय इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को न खाद उपलब्ध करा पा रही है न बिजली, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने में भी यह सरकार विफल साबित हुई है। यह सरकार विदेशी और पूंजीपतियों के ताकतों के इशारे पर चल रही है। स्वदेशी का नारा देने वाली यह सरकार डोनाल्ड ट्रंप के सामने माथा टेक रही है। हमारे देश की आर्थिक नीति अडानी अंबानी के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। इस सरकार का न अपना कोई सम्मान है न कोई स्वाभिमान। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने स्नातक,शिक्षक और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तन मन से जुटने की अपील करते हुए कहा कि आपके सम्मान और स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा होगी।उन्होंने कहा कि इस सरकार को जनता के बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान,दवा,इलाज,और न्याय कैसे मिले इस पर उसका ध्यान नहीं है वह अपने जन्मकाल से ही उन मुद्दों पर काम करती रही है। जिससे हिंदू और मुसलमानो के बीच नफ़रत पैदा हो और हिंदू मंतो का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण कराकर अपने राजनीतिक मकसद को हल कर सके। उन्होने कहा कि यह सरकार केवल गरीबों को सपने दिखाने और उनका भावनात्मक शोषण करने का काम किया है असल में इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम किया है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय, रामजन्म चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सीमा यादव, मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द,सूरज राम बागी,संजय कन्नौजिया, सदानंद यादव, रामवचन यादव, आशीष यादव राहुल,तहसीन अहमद, सुभाष यादव गुड्डू,गोवर्धन यादव, अवधेश यादव राजू,वृजदेव खरवार,खेलन यादव, शिवशंकर राम,असलम हुसैन,मदन यादव, डॉ समीर सिंह,सुशील जायसवाल, आत्मा यादव, आजाद राय,जगत मोहन बिंद, पूजा गौतम, कंचन रावत,शेर अली राईन,भारत यादव, बलिराम यादव,रूक्मीना यादव, जमुना यादव, जयराम यादव,अभिषेक कुशवाहा, राहुल सिंह,अक्षय यादव, राजेश यादव,रामप्रीत यादव,लल्लन राम, सुजीत कुमार, अदनान,रामदरश बनवासी,दारा यादव, परशुराम बिंद,संदीप यादव,रमेश यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव,सुर्य मणि यादव, कमलेश सोनकर, शिवाजी सोनकर आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles