Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रक्षाबंधनः दिव्यांग बच्चो ने अपने हाथ से राखी बनाकर अधिकारियों की कलाई पर बांधी

गाजीपुर। राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेहुल्लाहपुर के दिव्यांग बच्चों ने हस्त निर्मित राखी बनाकर अधिकारियों को राखी बांधी। जिसमें  सी.आरओ. एवं एसडीम, सीडीओ, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सीयन तथा सुखबीर एग्रो एनर्जी (सेल) के अधिकारियों को बांधकर एक अनोखा कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम संस्था की संरक्षिका  सूश्री सविता सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई हुई राखी का बहुत सराहना की गई। राखी बांधने में विद्यालय के सभी बालिकाओं के साथ उनके प्रशिक्षक अध्यापिका लक्ष्मी वर्मा , रागिनी सिंह, सुमित्रा सिंह , नाजिया बेगम मौजूद थी ।सभी ने बच्चों को उपहार भेंट किया। सीआरओ ने बच्चों को भोजन कराया।

Popular Articles