
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में छह से सात अगस्त तक दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच करना। शिविर में डा. गिरिजेश और उनकी टीम ने बीपी, शुगर, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, दिमाग, किडनी, लीवर के साथ-साथ सम्पूर्ण शरीर की जांच एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही सभी को संतुलित आहार, स्वच्छता व नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, व अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

विद्यालय समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आबिदी, एकेडमिक हेड सरोन जालान के साथ विद्यालय के समस्त अध्यापकगण छात्र-छात्राएं और विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।




