Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चंचल व मुन्ना ने वितरण किया राहत किट

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ ने बुधवार को  करंडा ब्लाक क्षेत्र में बाढ़ शरणालय दीनापुर में 85 राहत किट एवं तहसील सैदपुर के तेतारपुर में बाढ़ से प्रभावित लोगो मे 370 राहत किट का वितरण किया। एमएलसी ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगो को सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में

मोहम्मदाबाद के शेरपुर में भॉवरकोल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना ने बाढ प्रभावित लोगो को 300 राहत किट का वितरण किया । तहसील जमानियां एवं सेवराई में मेडिकल की टीम द्वारा बाढ प्रभावित लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसील सैदपुर के तेतारपुर में उपजिलाधिकारी सैदपुर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सैदपुर, तहसील सदर के बाढ शरणालय दीनापुर में उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, तहसीलदार सदर, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, तहसील मोहम्मदाबाद के शेरपुर में उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, तहसीलदार मोहम्मदाबाद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Popular Articles