
गाजीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बाढ़ की भयावह स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ विरोध में मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनजीवन त्राहि-त्राहि कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के पास न भोजन है, न रहने की व्यवस्था। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।जिला प्रशासन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। आज जनता इसके गंभीर परिणाम भुगत रही है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि यह सरकार केवल घोषणाएं करती है। ज़मीनी हकीकत शून्य है। बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है। जिससे वह भाग रही है।। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, अरविंद मिश्रा, हामिद अली, राजेश गुप्ता ,राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, रईस अहमद, राशिद भाई, अखिलेश यादव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता ,ओमप्रकाश पांडेय,अब्दुल्ला सबीबुल हसन इस्लाम, आशुतोष गुप्ता, आलोक यादव, सौरभ राय, महबूब निशा, ऊषा चतुर्वेदी, ओमप्रकाश पासवान, अवधेश भारती, डॉक्टर आदिल अख्तर, शंभू कुशवाहा, श्याम नारायण कुशवाहा, शक्ति आनंद, अरुण कुमार, लखन श्रीवास्तव, मिथिलेश, राजेश सिन्हा, दिव्यांशु पांडेय, सूरज खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।




