Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीयुष राय ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरण किया राहत सामाग्री

भांवरकोल (गाजीपुर)। गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के चलते कई गांव प्रभावित हैं। प्रशासन की तरफ से बाढ पीडितों को राहत पहुंचाया जा रहा है। शेरपुर कलां शेरपुर खुर्द, लालूपुर, धर्मपुरा, फिरोजपुर, गांव पानी से घिर चुका है। शेरपुर के पुरवे धर्मपुरा, सतर, पचासी मुबारकपुर, माघी उतेरवाण, मलाहबास्ती, छनवईया, तीरपनवा, मुबारकपुर, ये चारों तरफ से पानी से घिर चु‌की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानन्द राय ने पशुओं के लिए चारा भूसा तिरपाल आदि मुहया कराने की माँग किया है । उधर बाढ़ का पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है भागण नाला धर्मपुरा, कठार, आमघाट, नकटीकोल, रानीपुर, कबीरपुर, कुंडेसर के अलावा अब पानी भागण नालासे बाहर निकलकर महेशपु द्वितीय गांव पहुच गया है और प्राथमिक विद्यालय में पानी घुस गया है। बाढ़ से घिरे एक दर्जन विद्यालय बंद कर दिया गया है।शेरपुर खुर्द बाढ़ चौकी से अति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सत्तर डेरा और पचासी डेरा के लगभग दो सौ लाभार्थियों को भाजपा नेता पीयूष राय ने तहसीलदार और भांवरकोल बीडीओ महेंद्र प्रसाद यादव के साथ खाद्यान्न वितरण किया। पीयुष राय ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित सहायता से वंचित न रहे ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, सचिव सूर्यभान राय, कानूनगो कँगल राम,लेखपाल प्रशांत सिंह, अखिलेश कुमार सभी सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles