
जमानियां (गाजीपुर) । गंगा के जलस्तर में तेंजी से वृद्धि होने से तटवर्ती गांव के लोग पूरी तरह सहम गए है।वही गंगा एनएच 24 को छूने को भी आतुर है।सब्बलपुर के गंगबरार व देवरिया बाण क्षेत्र से तहसील प्रशासन नाव लगाकर पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। जीवपुर इंटर कॉलेज, रामपुर पट्टी सरनाम खां, मलसा व सुहवल इंटर कालेज में बने बाढ शरणालय स्थल का एसडीएम ज्योति चौरसिया ने सोमवार को जायजा लेकर मातहतों को निर्देश दिया।बाढ़ का पानी देवरिया पुलिस चौकी परिसर में घुस गया है। पुलिस चौकी में बाढ का पानी घुस जाने से पुलिस कर्मियों को आने जाने में परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

वही जलालपुर मौजा में सिंचाई विभाग द्वारा कटान को रोकने के लिए बनाया गया बोल्डर स्टेपिंग का कुछ हिस्सा पानी में डूब जाने से खतरा भी मंडराने लगा है। कानूनगो व लेखपालों की ड्यूटी बाढ़ प्रभावित गांवो में लगा दी गई है। तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख बराबर भ्रमण किया जा रहा है।तटवर्ती गांवो में चक्रमण कर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिए है।




