
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में हुई। विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे।विधायक डा० वीरेन्द्र ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा अहमियत देने का काम करते थे, उसी तरह हमलोगों के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को ज्यादा अहमियत देने का काम करते हैं। विधायक ने कहा कि आज की बीजेपी सरकार दलित पिछड़े अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहती है। सरकार के लोग नहीं चाहते कि पिछड़े दलित पढ़ लिख कर आगे बढ़े और हमारी बराबरी करें। वह चाहते हैं कि हम अनपढ़ रहे। जिससे हम सरकार से सवाल ना पूछ सके। अगर हम पढ़ने लगेंगे तो सरकार से सवाल करेंगे और आज की सरकार नहीं चाहती कि हमसे कोई सवाल पूछे। यह तानाशाह सरकार है। अगर हमारा पीडीए का कार्यकर्ता पीडीए पाठशाला चलाने का काम करता है तो यह तानाशाह सरकार उसके ऊपर रिपोर्ट दर्ज करने का काम करती है। आज बिजली की समस्या किसानों के खाद की समस्या सड़क की समस्या बहुत जटिल रूप धारण किए हुए हैं। विधायक ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता साथी मजबूती के साथ अपने-अपने बूथ तथा सेक्टर में लगकर पार्टी के कामों को सुनिश्चित करने का काम करें तभी हम 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे। बैठक में महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, पूजा गौतम, विधानसभा जंगीपुर की महिला उपाध्यक्ष रूक मीना देवी, सुनील कुमार ,मनोज कुमार ,सुभाष राम , राधे,राधे राजभर पूर्व प्रधान, गुड्डू राजभर, सिकंदर खान ,सेक्टर प्रभारी रामरति ,राधे, राकेश ,प्रधान, प्यारेलाल ,हवलदार, बबलू प्रधान, पप्पू प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, राजेश कश्यप, प्रमोद, विजय यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।




