Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ओमप्रकाश सिंह ने कांवरियों को कराया भोजन

जमानियां (गाजीपुर)। परशुराम गंगा घाट पर सावन के अंतिम सोमवार को गंगा का जल भरने आये कांवरियों को रविवार की रात मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति की ओर से भण्डारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने शुभारंभ किया। इसके बाद कांवरियों को भोजन करवाया। रविवार की दोपहर से ही भारी संख्या में कांवरिया पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा का पवित्र जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए बिहार के वैद्यनाथ ग्राम स्थित स्वयं भू शिवमंदिर, गुप्तेश्वर धाम सहित महेवा ग्राम स्थित स्वयं भू महेश्वर धाम व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुये। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण प्रशासन गंगा में बैरेकेटिंग कर मुस्तैद रहा। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पवित्र सावन में शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराना पुनित कार्य है। ऐसे आयोजन से सभी का कल्याण होता है।  इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कमल चन्द बाबा, प्रभाकर सिंह, प्रमोद यादव, गोपाल जायसवाल, सन्तोष निगम, बबलू चौरसिया , दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, मनीष पटवा, , अमित तिवारी, विक्की चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles