Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

किसान उत्सव दिवस

गाजीपुर। चार लाख साठ हजार किसानो को प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के रूप में 92 करोड की धनराशि उनके खातो में अन्तरित हुई हैं। योजना के प्रारम्भ से लेकर अबतक 20 किस्तों के रूप में कुल मिलाकर 1753 करोड जिले के किसानो को मिल चुका है। प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी करने का कार्यकम किसान उत्सव दिवस के रूप जनपद, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। कृषि विभाग स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया था। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने किसानो से अपील कि उनकी सम्मान निधि बिना रोक-टोक उन्हें मिलती रहें। इसके लिए आवश्यक है उनकी भूमि का भू-लेख अंकन, जनसुविधा केन्द्र से ई-केवाईसी, बैंक से आधार लिंक बैंक खाता सुनिश्चित है की तहसील से होने के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री भी हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किसानो से अपील कि वह कल्याणकारी योजनाओ का डायरेक्ट बेनिफिट लेने के लिए अपने बैंक से सम्पर्क कर ई-केवाईसी अवश्य करायें। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किसानो से आग्रह किया की वे कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का पूरा फायदा तभी उठा सकेगे जबकि योजना की बारीकियो को समझे और सभी औपचारिकता को पूर्ण करा ले। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना से लघु एवं सीमान्त किसानो को खरीफ, रबी और जायद के मौसम में बीज, दवा एवं खाद खरीदने में आसानी होती जिसके लिए किसान सरकार के आभारी है। इसके अतिरिक्त 71 साधन सहकारी समितियों और 100 से अधिक कृषि उत्पादन संगठनो द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर कार्यकम आयोजित किये गयें।

Popular Articles