
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर सभागार में अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 357 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 37 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 56 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर सात का निस्तारण ।तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण । तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।




