Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम एसपी ने लिया गंगा घाट का जायजा

गाजीपुर। गंगा को लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते तटवर्तीय क्षेत्र के लोगों की मुसीबते बढ़ गई है। सावन के आखिरी सोमवार को कावरियों को जल भरने के लिए प्रशासन घाट पर ही व्यवस्था करने पर लगा हुआ है। कावरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी को देखते हुए लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ददरीघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और पवित्र माह सावन का अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों व स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग व सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने का संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें नहाने की व्यवस्था के लिए फव्वारे के द्वारा सीडी से ऊपर ही किया जाए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ घाट पर स्नान करने के लिए न आए।

Popular Articles