Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शार्ट सर्किट से दुकान में लगा आग, लाखों का सामान जला

कठवामोड (गाजीपुर)। नोनहरा थाना के कठवामोड़ बाजार में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से बाइक मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा ग्राहकों की बाइक व सामान जल गया। मोहम्मदाबाद निवासी शहनवाज जो कठवामोड बाजार में एक कटरा में एसके सर्विस सेंटर( बाइक मैकेनिक) नाम से दुकान चलाता है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान के अंदर आग लग गयी। आस पास के लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देख शहनवाज को सूचना दिया। देखते ही देखते आग धू धू कर जलने लगी। आग की लपटें देख आस पास के दुकानदार दौड़कर आग बुझाने लगे। कठवामोड चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दिया। फायर ब्रिगेड पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। इस आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। इस आग में लाखों रुपये के बाइक का सामान तथा ग्राहकों की दो बाइक बनाने के लिए रखा था वह भी जल गया।

Popular Articles