
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं फील्ड के कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए एवं पूर्व में घटित दुर्घटनाओं से सीख लेकर लाइनमैनो को जागरूक करने के लिए राइफल क्लब में सुरक्षा कीट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधियों के साथ ही साथ जखनिया विधायक वेदी राम के सौजन्य से जिले के सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा कीट वितरित किया गया।जिसमें सेफ्टी कीट के तौर पर सेफ्टी बेल्ट,रिफ्लेक्टिव जैकेट,अर्थिंग चैन,टूल कीट,आईबी टेस्टर,हैंड रबर ग्लैप्स के साथ ही साथ सेंसर एवं लाइट युक्त हेलमेट दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने सभी संविदा कर्मियों के सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि कुल 377 लाइनमैनो को सुरक्षा कीट बांटा गया है ।जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सेंसर एवं लाइट युक्त हाईटेक हेलमेट है जो पोल पर चढ़ने के दौरान एचटी तार से तीन मीटर पहले ही अलर्ट कर देगा। जिससे लाइनमैन अलर्ट होकर कार्य करेंगे। कीट वितरण में अधिशाषी अभियंता बृजेश सिंह,गोपाल सिंह,पीके तिवारी,गोपीचंद भास्कर सहित विद्युत विभाग के सहायक अभियंता,अवर अभियंता तथा समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।




