Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गंगा का जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग डूबा , ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं

सेवराई (गाजीपुर)। गंगा का जलस्तर तीन सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इसके चलते तटीय क्षे6 के लोगों में भय बना हुआ है।सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मां कामाख्या धाम मंदिर को नादिलपुर गांव से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। पानी के तेज बहाव के कारण इस मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई है। जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।माना जा रहा है कि हाल ही में उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सेवराई क्षेत्र के कई गांव जैसे नादिलपुर, नसीरपुर , अठहठा, बक्सु बाबा के आसपास के खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य आवश्यक कामों के लिए बाहर जाना बेहद जरूरी होता है, लेकिन सड़क पर पानी भरने से उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है। यदि जलस्तर यूं ही बढ़ता रहा, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Popular Articles