Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रिपल मर्डर करने वाला पुत्र गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली प्रलिस ने पहली अगस्त को मां, पिता व बहन की कुल्हाडी से मारकर हत्या करने वाले बेटे को चौकिया तिराहा के पास से गिरप्तार किया है। मालूम हो कि 27 जुलाई को घरेलू विवाद को लेकर अभय यादव ने अपने पिता शिवराम यादव,माता जमुनी देवी तथा बहन कुसुम देवी को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अमरनाथ यादव की तहरीर पर अभय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही थी। अभय यादव की गिरफ्तारी के लिए एसपी डा. ईरज राजा ने तीन टीमे गठित किया था। पहली अगस्त तो कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव चौकिया तिराहा के पास खड़ा होकर कही भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची । पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में अभय ने बताया कि उसकी बहन कुसुम यादव की पहली शादी दहेज देकर ग्राम जैतपुरा में किया गया था । वहाँ शादी छूटने पर दोबारा शादी हाथीखाना में किया गया था । वहां भी उसने सम्बन्ध खराब कर लिया। इसके बाद बहन घर पर रहने लगी। उसने माँ बाप को मेरे खिलाफ खड़ा करके एक बीघा चार बिस्वा दस धूर जमीन अपने नाम करा ली । मेरी बहन जो कहती थी वहीं माता पिता करते थे। इसी से नाराज होकर उसने 27 जुलाई को पहले बहन को उसके बाद माँ को फिर पिता को कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दिया।

Popular Articles