Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नसीरपुर में पीडीए पाठशाला शुरु

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा आदेशानुसार भाजपा सरकार के स्कूल मर्जर नीति के कारण अनेकों प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए। जिससे गांव में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई पर संकट है। ऐसे में समाजवादी छात्र सभा की ओर से नसीरपुर में पीडीए पाठशाला चलाकर बच्चों को पढ़ाया गया । समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा पंकज ने कहा कि भाजपा सरकार ग़रीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है । भाजपा सरकार द्वारा स्कूल मर्जर नीति पूरी तरह ग़रीब कमजोर पिछड़े, दलित,श्रमिक व अल्पसंख्यक के बच्चों के ख़िलाफ़ है । कहा की हम शिक्षा के अधिकार की रक्षा करेंगे और बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करेंगे । पीडीए पाठशाला के माध्यम से मर्जर नीति से प्रभावित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने का कम करेंगे । यह अभियान न केवल शिक्षा बचाने का कार्य है बल्कि भाजपा जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ एक सशक्त जवाब  भी है।

Popular Articles