Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस ने दो नाबालिक सहित सात को पकड़ा

दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिक सहित सात लोगों को पहराजपुर गांव के बगीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का दस मोबाईल, दो हजार रुपये नकद,एक चैन, एक जोड़ी पायल तथा दो लाकेट बरामद किया है। मालूम हो कि 19 जुलाई को उतरांव गांव में अज्ञात चोरों ने दिलीप वर्मा के घर में घुस कर ज्वैलरी, नगदी, मोबाईल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस चोरों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र कौशिक, उपनिरीक्षक रामानन्द यादव तथा उपनिरीक्षक रामचन्द्र को मुखबिर से सूचना मिली कि पहराजपुर गांव में बगीचे में कुछ चोर चोरी का सामान लेकर बंटवारा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस पहराजपुर बगीचे में पहुंची। पुलिस को देखते ही बैठे चोर भागने लगे। चोरों ने दौड़ाकर दो नाबालिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी सहित चोरी का सामान बरामद किया है।पकड़े गये चोरों ने अपना नाम लठ्टूडीह गांव निवासी संतोष चौहान,संगीता देवी,प्रमिला देवी,अमरजीत तथा किशन डोम बताये। इस सम्बंध में थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया की चोरो के साथ चोरी किये गये सामान बरामद कर लिया गया है। पकड़े आरोपियों पर थाने में कई मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles