
गाजीपुर। जिला गंगा समिति की ओर से प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इइस मौके पर जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ओमप्रकाश राय का स्वागत जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह एवं पौध भेंट कर किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्राकृतिक खेती एक स्थाई और पर्यावरण अनुकूल विधि है जो न केवल किसानों के लिए फायदेमंद है बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती मानव जीवन ही नहीं पृथ्वी के हर प्राणी और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य गंगा किनारे खेती कर रहे किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा सरकार द्वारा किसानों के लाभ के हित में किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराना है। प्राकृतिक खेती करने से गंगा में निवास कर रहे जलीय जीवों के जीवन को भी सुरक्षित किया जा सकेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीके सिंह ने किसानों से अपील किया कि वह प्राकृतिक खेती कर उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी अज़ान बक्स, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के पर्यावरण विशेषज्ञ शेफाली श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, डीके सिंह, डॉ ओमकार सिंह, उपनिदेशक नेहरु युवा केंद्र कपिल देव राम, जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा कार्तिक गुप्ता, अन्नू दीवाना एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।




