Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सहजानंद पीजी कालेज में टैबलेट का वितरण

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में बुधवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजी शक्ति के अंतर्गत परास्नातक छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रो वीके राय ने निःशुल्क टैबलेट वितरित कराया। प्रो. राय ने कहा कि सरकार की डिजी शक्ति योजना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। ये टैबलेट न केवल आपकी शैक्षिक यात्रा को समृद्ध करेंगे, बल्कि आपको वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद करेंगे। इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण राय, डॉ. रामधारी राम, डॉ. कृष्णा नंद चतुर्वेदी, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कंचन सिंह, निवेदिता सिंह आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के डिजी शक्ति नोडल अधिकारी अजय सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular Articles