
गाजीपुर। डीएवी इंटर कॉलेज में हो रहे तीन दिवसीय वेद प्रचार एवं चतुर्वेद शतकम् यज्ञ का शुभारंभ एवं विद्यालय प्रांगण में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रोजेक्ट अलंकार”के अंतर्गत पांच कमरों के निर्माण का शिलान्यास सदर विधायक जैकिशन साहू ने किया। प्रोजेक्ट की लागत 25 लाख है। जिसमें 75% धनराशि प्रदेश सरकार एवं 25 % मैचिंग धनराशि विधायक निधि से अनुदानित है। जिला प्रमुख आदित्य प्रकाश ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे ऋषियों ने श्रावण मास में वेद के उपदेश का विधान किया है।इसी क्रम में आर्य समाज द्वारा वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि भारत के कोने-कोने से आए हुए वैदिक विद्वानों के उपदेशों को हम आम जनमानस तक पहुंचा सके। आर्य समाज के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 10 बजे तक चतुर्वेद शतकम् यज्ञ,भजन, प्रवचन एवं सायं काल 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संध्या ,भजन,सत्संग 19 जुलाई तक होगा।19 जुलाई को शाम 4:00 बजे विद्यालय में नव निर्मित “भव्य-यज्ञशाला” का उद्घाटन वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड वाराणसी के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह “भोला” के कर कमलों द्वारा होना है। इस अवसर पर समग्र विद्यालय प्रबंधक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर यज्ञशाला के निर्माता मोहन प्रसाद गुप्ता , आचार्य संजीव रूप, सुरेंद्रनाथ वर्मा, जवाहरलाल, चंद्रमणि, संजय कुमार वर्मा,रवीश कुमार शर्मा, अजय कुमार केसरी, शकुंतला जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, सदाशिव सिंहा, उदय भान, हिमालय जायसवाल, एवं आयुर्वेद दल के संचालक वागीश उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने किया।




