Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सेवराई (गाजीपुर)। स्व. चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा में “शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षार्थी” विषयक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य,प्रबंधक एवं सम्मानित शिक्षकों को पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सम्मानित किया तथा रक्षा मंत्रालय द्वारा महाविद्यालय में स्थापित 1971 के भारत पकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टैंक टी 55 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में टैंक की स्थापना सदैव वीर बलिदानियों की शहादत का स्मरण दिलाता रहेगा, हम सभी को अनुशासित रहते हुए युवाओं को सही शिक्षा प्रदान करना नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  समालोचक एवं लेखक डॉ कुमार विमलेंदु सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से बहुत ही सारगर्भित और शिक्षाप्रद बातें कहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरविन्द दूबे ने अतिथियों का अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपर का कार्यक्रम सम्पन्न किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी एवं नेवल के कैडेट्स ने टैंक को सलामी देने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक उमाशंकर सिंह, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार दुबे, सूर्य प्रकाश “बिट्टू”, डॉ तेज नारायण राय, डॉ धनंजय सिंह, विनोद ओझा, भूपेंद्र सिंह, डॉ श्वेता गुप्ता, डॉ हेमंत कुमार शुक्ला, डॉ परवेज आलम, संजय सिंह, मनीष यादव, गोपाल कृष्ण, देवेंद्र राय, शशांक राय, मनीष पांडेय, जाबिर खान तथा साथ ही समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन डॉo कृष्ण मोहन पाण्डेय ने किया।

Popular Articles