Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वतंत्र देव सिंह ने नाव से किया गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंक कार्य का निरीक्षण

गाजीपुर। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को बाढ एवं सिचाई सम्बन्धित जन चौपाल कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्र देव सिंह शेरपुर गांव के जलालपुर मौजा में बन रहे गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंक के कार्य एवं गंगा के बढ़ाव का नाव से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने नाव पर सवार होकर शेरपुर के निषाद बस्ती तक अवलोकन किया । इसके बाद अधिशासी अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारियों को ऐतिहासिक गांव को बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व उन्होने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अन्तर्गत गंगा तट पर रुद्राक्ष, बरगद एवं आम के पौधे का रोपण भी किया । चौपाल में  उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में गंगा एवं अन्य नदियों में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाढ़ नियंत्रण चौकिया बाढ़ शरणालय एवं अन्य विविध उपाय कर रही है। जिससे आम जनमानस को गंगा एवं अन्य नदियों में बढ़ रहे जलस्तर से कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी तथा कहा कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने अधिकारियेां को निर्देश दिया कि बाढ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रो का पहले से ही भ्रमण करते हुए जहां भी जैसी स्थिति बने लोगो को राहत पहुचाने का कार्य किया जाये। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर कैनाल राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान एवं आमजन उपस्थित थे।

Popular Articles