
गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शासन की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भी है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को कई तरह की जांच एवं प्रसव से पूर्व उन्हें कई जानकारियां दी जाती है। मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया। अप्रैल से अब तक कुल 1475 महिलाओं का निःशुल्क जांच के साथ पीपीपी मोड पर निःशुल्क 944 अल्ट्रासाउंड कराया गया। बुधवार को 118 महिलाओं की चिकित्सीय जांच किया गया। जिसमें 79 का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के सभी गांव की महिलाओं का प्रसव से पूर्व कई तरह की जानकारियां और जांच कराया जाता है । इसी को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया । जिसमें महिला डॉ नीरज मौर्य की निगरानी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ ही निःशुल्क अल्ट्रासाउंड आदि करने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1475 महिलाओं का निःशुल्क प्रसव पूर्व जांचों के साथ साथ पीपीपी मोड़ पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु 944 गर्भवती का क्यु आर कोड से माह अप्रैल 2025 से अब तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया की केंद्र पर आई महिलाओं का प्रसव पूर्व सभी जांचें डा निरज मौर्या स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी निगरानी में स्वयं किया जाता है। जिसमें वजन, लम्बाई, पेट की जांच, बी पी, ब्लड जांच, पेशाब जांच के साथ प्रसव पूर्व इतिहास पर चर्चा के साथ उनकी काउंसलिंग कि जाती है। अंतिम त्रौमास में आई सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव स्थान (सरकारी) हेतु प्रोत्साहित करते हुऐ उनके फैसले में मदद कि जाती है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के 1,9,16 एवं 24 को मनाया जाता है एवं अवकाश कि दशा में अगले दिन। आज कुल 118 में 79 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु क्यु आर कोड जनरेट किया गया।




