Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मियों ने दिया धरना

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने प्रांतीय आवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर के सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों से का आवाहन किया की सभी कर्मचारी संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिसमें माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ 8 अप्रैल 2025 को शासन के अधिकारियों से वार्ता के फल स्वरुप उसका क्रियान्वयन नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है,। वार्ता का क्रियान्वयन नहीं होता है तो संगठन कभी भी बड़ा आंदोलन की घोषणा कर सकता है।जिसके लिए संगठन का हर सदस्य आंदोलन के लिए तैयार रहे। जनपद स्तर पर जिन विभागों में विभाग अध्यक्ष द्वारा सदस्यों का लंबित मांग है परिषद से संबंधित संगठन के पदाधिकारी उसे संचित कर परिषद को मांग पत्र उपलब्ध करायें। जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से बैठक कर निस्तारित कराया जा सके। माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि राजकीय कर्मचारियों के समान और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के क्षेत्र कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश नगदी कारण सेवानिवृत्ति पर दिए जाने हेतु प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शासन को प्राप्त हो चुका है। उसका शासनादेश जारी हो। ज्ञापन अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ का जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर श्रीप्रकाश सिंह के माध्यम से भेजा गया। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडेय, आलोक राय, अभय सिंह, अरुण कुमार, अमित कुमार, यशवंत सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय, जयम कुमार, कैलाश नाथ सिंह, हंसराज सिंह कुशवाहा, सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे ।अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया।

Popular Articles