
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पकडी मोड़ के पास ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे मंगलवार की बीते देर रात हाईवे के दरार में बाइक का पहिया फसंने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गंभीर रुप से घायल कन्हैया यादव (22) की मौत हो गई,जबकि उसका दोस्त रामध्यान यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर (पंसेरवा) निवासी कन्हैया यादव अपने मित्र तांती गाँव निवासी रामध्यान यादव के साथ बाइक से अपनी बहन के ससुराल रेवतीपुर.बहोरिक राय पट्टी आ रहा था। इसी दौरान पकडी मोड़ के पास हाईवे स्लैब के दरार में बाइक का पहिया अचानक फंसने से दोनों युवक गिर पडे। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामध्यान को भरती कराया गया है।थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। आगे कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी परिजनों को होते ही उनमें कोहराम मच गया।टीबी रोड पर दरार में बाइक का पहिया फंसने से दर्जनों लोगों की जान चली गयी है। इसके बाद जिला प्रशासन मौन है।कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी चुके है। इसके बाद दरार को बंद नहीं किया गया।




