
गाजीपुर। जिले के कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए “ऑपरेशन अंकुश” चलाया जा रहा है।इसके तहत पुलिस को अपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर टॉप 10 अपराधी जोगा मुसाहिब निवासी रामप्रवेश राय का पुत्र अमित एवं करंडा के खिजिरपुर निवासि विजय यादव का पुत्र अजय यादव के घर पर मंगलवार की रात पहुंचकर पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में आपराधिक विधि विरुद्ध कार्यों में लिप्त न रहें। पुलिस का कहना है कि अमित राय के ऊपर विभिन्न थानों में पंद्रह मुकदमें दर्ज है तथा अजय यादव पर भी विभिन्न थाने में बारह मुकदमें दर्ज है। पुलिस की “ऑपरेशन अंकुश” लगातार चलता रहेगा।




