
गाजीपुर। जिलाधिकारी, अविनाश कुमार की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों में अध्य्यनरत दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी/दिव्यांगता प्रमाण पत्र सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर बनाये जाने के लिए बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि यूडीआईडी/दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु डाक्टर्स के बोर्ड का गठन करते हुए प्रस्तावित तिथियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायी जाय। बोर्ड में आर्थोपेडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन नेत्र सर्जन, साइकोलाजिस्ट/साइकिट्रिशियन का होना अनिवार्य है। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मेडिकल कैम्प की सारी तैयारी इसी सप्ताह पूर्ण कर ली जाये। जिसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापकों एवं विशेष शिक्षकों की बैठक करते हुए कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का चिन्हांकन तत्काल कराते हुए उनका आनलाईन रजिस्ट्केशन करा लिया जाये तथा कैम्प आयोजन से सम्बन्धित समस्त तैयारी तीन दिवस के अन्दर पूर्ण कर ली जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी उपस्थित थे।




